जगन्नाथ पुरी में चमत्कार! कोमा में गए बच्चे की मंदिर परिसर में अचानक लौटी सांसें
ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। यह किसी फिल्मी कहानी जैसी लग सकती है, लेकिन यह घटना पूरी तरह वास्तविक है। श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में ऐसा भावुक और हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को स्तब्ध कर दिया।
एक असहाय पिता अपने कोमा में पड़े बेटे को गोद में लेकर मंदिर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चे को जवाब दे दिया था और पिता को साफ कह दिया—“उसे अब मरा हुआ ही समझो, वह कभी ठीक नहीं होगा।” पूरी उम्मीद टूट चुकी थी, लेकिन पिता भगवान जगन्नाथ के दरबार में आखिरी आस लेकर पहुंचा।
मंदिर में प्रवेश करते ही अप्रत्याशित रूप से बच्चे में हलचल हुई। कुछ ही मिनटों में वह आँखें खोलने लगा और सामान्य प्रतिक्रिया देने लगा। पिता रोते-रोते जमीन पर बैठ गया और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में भी यह दृश्य देखकर सन्नाटा फैल गया। लोगों ने इसे भगवान जगन्नाथ का चमत्कार बताया।
परिवार ने बच्चे को तुरंत फिर से अस्पताल ले जाकर जांच कराई, जहां डॉक्टर भी उसकी स्थिति देखकर हैरान रह गए। बच्चा अब होश में है और उसकी हालत लगातार सुधर रही है।
यह घटना पुरी में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रही है।


