Thursday, September 17, 2026
HomeBreaking newsवृंदावन में साध्वी की हत्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

वृंदावन में साध्वी की हत्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

 

वृंदावन में साध्वी की हत्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन के गोशाला नगर क्षेत्र में 70 वर्षीय साध्वी चंद्र मुखी देवी उर्फ चित्रा दासी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने महज 50 गज जमीन के लालच में साध्वी की गला घोंटकर हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए शव जलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वारदात से जुड़े मुख्य आरोपी अभिषेक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार की रहने वाली साध्वी चित्रा दासी पिछले 35 वर्षों से वृंदावन में रहकर भजन-परिक्रमा करती थीं। वह 21 दिसंबर 2024 को अचानक लापता हो गई थीं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुरु भाई संत लाड़ली दास ने दर्ज कराई थी, लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ कोई बड़ी सुराग नहीं लगा।

संत समाज के बढ़ते दबाव के बाद एसएसपी मथुरा ने जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी आशना चौधरी को सौंपी। उन्होंने 11 महीने पुराने इस मामले की गुत्थी सिर्फ 20 दिनों में सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जमीन हथियाने की नीयत से साध्वी की हत्या की और शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जमीन विवाद और पूरी साजिश के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular