Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsदिल्ली कार ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सख्त, मदरसों पर नई...

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सख्त, मदरसों पर नई निगरानी नीति लागू

 

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सख्त, मदरसों पर नई निगरानी नीति लागू

दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों को लेकर नया नियम लागू किया है। अब राज्य के सभी मदरसों को अपने यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों और कार्यरत शिक्षकों का पूरा ब्यौरा एटीएस (Anti-Terrorist Squad) को सौंपना होगा।

सरकार का कहना है कि यह कदम प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संवेदनशील संस्थानों की निगरानी बढ़ाने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मदरसों को छात्रों का नाम, पता, आयु, अभिभावक का विवरण, प्रवेश तिथि और शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी जानकारी निर्धारित प्रारूप में जमा करनी होगी। जानकारी की समय-समय पर क्रॉस-वेरिफिकेशन भी किया जाएगा ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

गृह विभाग के अनुसार, यह निर्णय किसी विशेष समुदाय को लक्ष्य करके नहीं बल्कि प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक हित में लिया गया है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा अलर्ट जारी है और पुलिस-प्रशासन संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त निगरानी रख रहा है।

मदरसों के प्रबंधन से कहा गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विवरण जमा करें, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इसे अहम कदम मान रही हैं, जबकि कई मदरसा संचालकों ने कहा कि वे नियमों का पालन करेंगे और सरकार को पूरा सहयोग देंगे।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular