Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsगुटखा बिक्री पर अब सीधी मकोका कार्रवाई, महाराष्ट्र में तंबाकू माफिया पर...

गुटखा बिक्री पर अब सीधी मकोका कार्रवाई, महाराष्ट्र में तंबाकू माफिया पर सरकार की कड़ी नजर

 

गुटखा बिक्री पर अब सीधी मकोका कार्रवाई, महाराष्ट्र में तंबाकू माफिया पर सरकार की कड़ी नजर

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर अब सबसे सख्त कानून लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार के नए प्लान के तहत न सिर्फ स्थानीय स्तर पर कार्रवाई होगी, बल्कि तंबाकू माफिया और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों पर सीधे मकोका (MCOCA) के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

गृह विभाग ने सभी जिलों के पुलिस आयुक्तों और अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित तंबाकू, पान मसाला और उसके भंडारण-वितरण में शामिल नेटवर्क की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए। सरकार का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि राज्यभर में तंबाकू उत्पादों की तस्करी एक बड़े संगठित रैकेट के रूप में सामने आ रही है।

पुलिस विभाग के अनुसार, अब गुटखा की जब्ती या विक्री पकड़े जाने पर आरोपी को सिर्फ खाद्य सुरक्षा अधिनियम या सामान्य IPC की धाराओं में नहीं, बल्कि मकोका के तहत गिरफ्तार किया जा सकेगा। इससे न केवल बड़े सरगनाओं तक पहुँच आसान होगी बल्कि अवैध कारोबार को खत्म करने में तेजी आएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद तंबाकू उत्पादों का अवैध व्यापार बढ़ता जा रहा था और इससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति भी बढ़ रही थी। सरकार के नए आदेश के बाद जिलों में संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी अभियान शुरू किया जाएगा।

तंबाकू तस्करी में शामिल नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों की जांच भी की जाएगी और संदिग्ध खातों पर कार्रवाई करने के लिए राज्य आर्थिक गुन्हे शाखा को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का दावा है कि यह फैसला गुटखा-माफिया पर सीधा असर डालेगा और राज्य में अवैध तंबाकू व्यापार पर मजबूत लगाम लगाई जाएगी।

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular