Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsआवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों के बीच कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला,...

आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों के बीच कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कुत्ते के काटने से मौत पर 5 लाख रुपये मुआवजा

आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों के बीच कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कुत्ते के काटने से मौत पर 5 लाख रुपये मुआवजा

देशभर में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों, खासकर छोटे बच्चों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच कर्नाटक सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने घोषणा की है कि यदि कुत्ते के काटने से किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा

सरकार ने कुत्तों के काटने और घायल होने की स्थिति में भी आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया है। अधिकारियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या और उनके हमलों को लेकर राज्य में चिंता लगातार बढ़ रही है। कई मामलों के सीसीटीवी वीडियो भी सामने आते रहते हैं, जिनमें कुत्तों के हमले साफ दिखते हैं।

यह मुद्दा देशभर में गंभीर रूप ले चुका है और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां आवारा कुत्तों के प्रबंधन और रोकथाम को लेकर दिशानिर्देशों पर बहस जारी है।

सरकार का यह फैसला पीड़ित परिवारों को राहत देने के साथ-साथ इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवारा कुत्तों के नियंत्रण और टीकाकरण के लिए अभियान तेज करें।

Read Public News

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular