UIDAI आधार कार्ड में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ फोटो और QR कोड रहेगा, नाम–पता–आधार नंबर हट सकते हैं
नई दिल्ली। आधार कार्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूआईडीएआई (UIDAI) आधार कार्ड के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित बदलावों के अनुसार, आधार कार्ड में केवल फोटो और सिक्योर QR कोड रहेगा, जबकि नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और आधार नंबर जैसी जानकारी हटाई जा सकती है।
यह कदम नागरिकों की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से विचाराधीन है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आधार कार्ड पर लिखी व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग की कई घटनाएँ सामने आई हैं, जिसके चलते UIDAI अब एक सुरक्षित, न्यूनतम डेटा वाले आधार कार्ड मॉडल पर विचार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार,
- नया आधार कार्ड केवल पहचान की पुष्टि के उद्देश्य से होगा।
- विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए सिक्योर QR कोड स्कैन करना होगा।
- प्रस्तावित बदलावों पर अंतिम निर्णय केंद्र सरकार और UIDAI की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।
यदि यह मॉडल लागू होता है, तो आधार कार्ड का उपयोग और भी सुरक्षित होगा एवं व्यक्तिगत डेटा के लीक होने की संभावना काफी कम हो जाएगी।


