Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsलाल किला बम ब्लास्ट केस के आरोपी अहमद मोहिउद्दीन सैयद पर साबरमती...

लाल किला बम ब्लास्ट केस के आरोपी अहमद मोहिउद्दीन सैयद पर साबरमती जेल में नाक, मुंह और आंख फोड़ा 

 

लाल किला बम ब्लास्ट केस के आरोपी अहमद मोहिउद्दीन सैयद पर साबरमती जेल में नाक, मुंह और आंख फोड़ा 

गुजरात की साबरमती जेल से एक बड़ी और गंभीर जानकारी सामने आई है। लाल किला बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी अहमद मोहिउद्दीन सैयद पर जेल के भीतर कैदियों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कैदियों ने उस पर अचानक हमला कर उसकी नाक, मुंह और आंख पर गंभीर चोटें पहुंचा दीं।

घटना के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जेल पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। भारी तनाव के बीच आरोपी को बचाते हुए अधिकारियों ने उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया, ताकि आगे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो।

जेल प्रशासन ने हमले की पुष्टि की है और इस संबंध में आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किन कारणों से हुआ और इसमें कितने कैदी शामिल थे।

लाल किला बम ब्लास्ट जैसे संवेदनशील मामले के आरोपी पर जेल के भीतर हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

(Read Public News Bharat – रिपोर्ट)

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular