Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsकानपुर में ‘ठग दुल्हन’ का बड़ा खुलासा: 12 लोगों को जाल में...

कानपुर में ‘ठग दुल्हन’ का बड़ा खुलासा: 12 लोगों को जाल में फंसाया, बैंक मैनेजर व दरोगाओं से शादी कर वसूले लाखों रुपये

 

कानपुर में ‘ठग दुल्हन’ का बड़ा खुलासा: 12 लोगों को जाल में फंसाया, बैंक मैनेजर व दरोगाओं से शादी कर वसूले लाखों रुपये

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। यहां दिव्यांशी नाम की महिला पर आरोप है कि उसने अब तक करीब 12 लोगों को शादी के नाम पर अपने जाल में फंसाया—जिनमें दो बैंक मैनेजर और दो दरोगा भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, दिव्यांशी पहले इन लोगों से शादी रचाती, फिर कुछ दिनों बाद रेप या हैरेसमेंट के आरोप लगाकर उन पर दबाव बनाती और मोटी रकम वसूलती थी। आरोपों के मुताबिक, इसी तरीके से वह कई महीनों से ठगी का जाल फैलाए हुए थी।

दिव्यांशी की चालबाज़ी तब पकड़ में आई जब उसने हाल ही में ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार से शादी की। शादी के कुछ दिनों बाद ही दिव्यांशी ने आदित्य पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की और तब दिव्यांशी का पूरा ‘फ्रॉड नेटवर्क’ सामने आया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आ रहा है कि दिव्यांशी कई जिलों में सक्रिय थी और सोशल मीडिया के जरिए अपने शिकार चुना करती थी। फिलहाल, कानपुर पुलिस ने उसके सभी पुराने मामलों की फैक्ट-चेकिंग और आर्थिक लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है। जांच के आधार पर दिव्यांशी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की पूरी संभावना है।

(Read Public News Bharat)

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular