लाल किला ब्लास्ट पर गृह मंत्री अमित शाह की सख्त चेतावनी — “दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि पूरी दुनिया देखेगी”
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला धमाके को लेकर केंद्र सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी इस विस्फोट के पीछे हैं, उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी कि पूरी दुनिया देखेगी।
अमित शाह ने कहा कि यह हमला केवल दिल्ली पर नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा और संप्रभुता पर हमला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर देश की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गृह मंत्री ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि मामले में शामिल हर व्यक्ति को चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि “भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है, और आने वाले समय में ऐसा कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचेगा।”
वहीं, गृह मंत्रालय ने देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस, NIA और इंटेलिजेंस ब्यूरो संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रहे हैं।


