Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsभाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन: दादरा नगर हवेली और दमण-दीव चुनाव में 122...

भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन: दादरा नगर हवेली और दमण-दीव चुनाव में 122 में से 107 सीटों पर जीत

भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन: दादरा नगर हवेली और दमण-दीव चुनाव में 122 में से 107 सीटों पर जीत

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

दिनांक:- १० नवंबर २०१०

पूरी खबर:- जब देशभर में बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा जोरों पर है, उसी बीच केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने कुल 122 में से 107 सीटें जीतकर एकतरफा बढ़त हासिल की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

5 नवंबर को संपन्न इन स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने अपनी संगठनात्मक ताकत और जनसंपर्क के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। दमण जिला पंचायत की 16 में से 10 सीटें भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत ली थीं। बाकी 6 सीटों में से भाजपा को 5 पर जीत मिली और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। इसी तरह दमण नगर परिषद की 15 में से 12 सीटें भाजपा ने बिना मुकाबले जीत लीं, जबकि शेष 3 सीटों में से 2 भाजपा और 1 निर्दलीय प्रत्याशी को मिली।

इन नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। केंद्र नेतृत्व ने भी स्थानीय इकाइयों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के नागरिकों ने एक बार फिर विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है। यह विजय जनता के आशीर्वाद और विश्वास का प्रतीक है।”

भाजपा ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जनता उसके विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन के मॉडल पर विश्वास करती है। लगातार केंद्र शासित प्रदेशों और स्थानीय निकायों में मिल रही जीत भाजपा की मजबूत संगठनात्मक पकड़ को दर्शाती है।

Read Public News इस ऐतिहासिक जीत से जुड़ी आगे की सभी राजनीतिक और स्थानीय प्रतिक्रियाओं की जानकारी अपने पाठकों तक जल्द पहुँचाएगा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular