Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsइंदौर से चौंकाने वाला खुलासा — 9 महीनों में 740 बच्चे हुए...

इंदौर से चौंकाने वाला खुलासा — 9 महीनों में 740 बच्चे हुए लापता

इंदौर से चौंकाने वाला खुलासा — 9 महीनों में 740 बच्चे हुए लापता

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 
 
दिनांक:- १० नवंबर २०२५

पूरी खबर:-इंदौर शहर से बच्चों की गुमशुदगी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के केवल नौ महीनों में ही शहर से करीब 740 नाबालिग बच्चे लापता हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि औसतन हर महीने 82 बच्चे और लगभग हर दिन एक बच्चा इंदौर से गायब हो रहा है।

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, गुमशुदगी के करीब 80 प्रतिशत मामले नाबालिग युवतियों से जुड़े हैं। इनमें से अधिकांश मामलों में प्रेम संबंध या सोशल मीडिया के बहकावे में आकर घर छोड़ने की घटनाएं सामने आई हैं।

ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने इस साल फरवरी महीने में 178 बच्चों को खोज निकाला, लेकिन इसके बावजूद हर साल औसतन 30 से अधिक बच्चे अब तक नहीं मिल पाए हैं

2013 में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया था कि किसी भी बच्चे के गुमशुदा होने की घटना को “अपहरण” के मामले के रूप में दर्ज किया जाए। इसके बावजूद, लगातार बढ़ते ये आंकड़े पुलिस और प्रशासनिक तंत्र की नाकामी की ओर इशारा करते हैं।

यह सवाल अब और गंभीर होता जा रहा है कि —
क्या केवल “ऑपरेशन मुस्कान” जैसे अभियान से हालात सुधर पाएंगे?
और अगर हर दिन कोई न कोई बच्चा गायब हो रहा है, तो आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular