5 किलोमीटर लंबी कतार में उमड़ा जनसैलाब — 3 लाख से अधिक लोगों ने किया पूज्य बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का स्वागत
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- ०७ नवंबर २०२५
पूरी खबर:-पूज्य बागेश्वर धाम सरकार की अगुवाई में निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ने शुक्रवार को भव्य और ऐतिहासिक रूप लिया। पदयात्रा की लंबाई करीब 5 किलोमीटर तक फैली रही, जिसमें 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाराज श्री का आत्मीय स्वागत किया।
यह पदयात्रा कुल 150 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पहले दिन की यात्रा 11 किलोमीटर की रही, जिसमें से शुरुआती 5 किलोमीटर तक केवल जनसैलाब ही दिखाई दे रहा था। 12 वर्ष के बालक से लेकर 65 वर्ष तक के वृद्धजन, माताएं और बहनें — सभी उत्साहपूर्वक महाराज श्री के साथ कदम से कदम मिलाते चल रहे थे।
श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें विश्वास है — महाराज श्री ही भारत को हिंदू राष्ट्र बना सकते हैं। इसी आस्था और संकल्प के साथ हजारों सनातनी सड़क पर उतर आए हैं।
200 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था
पदयात्रा का स्वागत अभूतपूर्व रहा। मार्ग में 200 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं के लिए जलपान, फल वितरण और विश्राम व्यवस्था की गई। जैसे-जैसे पदयात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी, वहां के नागरिक घरों से बाहर निकलकर दर्शन के लिए उमड़ पड़े। छतों, बालकनियों और ऊँचे स्थानों से लोगों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का अभिनंदन किया।
इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और सनातन एकता की भावना को और सशक्त किया है।


