मुंबई में 15-20 बच्चों को बंधक बनाने वाले की मौत, पुलिस की कार्रवाई के दौरान लगी थी गोली
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रीडपप्लिकन्युज.इन
दिनांक/ 31 अक्टूबर
मुंबई के आर ए स्टूडियो में यूट्यूबर रोहित आर्य नाम के शख्स ने 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाया था. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया. इस दौरान रोहित ने वीडियो जारी कर कहा था कि उसकी नैतिक मांगें हैं और वह बातचीत चाहता था. पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में रोहित आर्य क गोली लगी थी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया है.
मुंबई में गुरुवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां आर ए स्टूडियो में दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बना लिया था. यह स्टूडियो एक्टिंग क्लासेस के लिए जाना जाता है और यहां पहली मंजिल पर ऑडिशन चल रहे थे. सुबह करीब 100 बच्चे ऑडिशन देने पहुंचे थे इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और
यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित आर्य ने 15 से
20 बच्चों को अंदर बंद कर लिया.
जानकारी के मुताबिक रोहित पिछले चार से पांच दिनों से ऑडिशन कर रहा था. आज (गुरुवार) उसने शुरुआत में करीब 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन बाकी बच्चों को कमरे में रोक लिया. बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते दिखे तो बाहर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बचाया
सूचना मिलते ही पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और स्टूडियो को चारों ओर से घेर लिया. इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया. पुलिस लगातार आरोपी की मंशा समझने और बच्चों को सुरक्षित निकालने की योजना बनाई.
इस दौरान रोहित ने एक वीडियो भी जारी किया. उसने कहा कि वह सुसाइड की जगह यह कदम उठा रहा है. उसकी कुछ नैतिक और सरल मांगें हैं और वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है. कहा कि पैसे की कोई मांग नहीं है. रोहित ने किया कि अगर उसे उकसाया गया तो वह नुकसान पहुंचा सकता है.
कुछ देर बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में रोहित आर्य को गोली लगी थी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था. वहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया है. डीसीपी दत्ता नलवडे ने बताया कि 17 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है.
मौके मौके से पुलिस को एयर गन और कुछ केमिकल मिले. पुलिस ने जबरन प्रवेश करते हुए बाथरूम के रास्ते से अंदर जाकर कार्रवाई की.
बच्चे वेब सीरीज के ऑडिशन देने आए थे और आरोपी अकेला था