गंभीर बीमारी से जूझ रहे ‘शिरडी के साईं बाबा’ एक्टर सुधीर दलवी, परिवार ने इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिपब्लिकन्युज.इन
दिनांक 30 अक्टूबर
सुधीर दलवी की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वह कथित तौर पर सेप्सिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उनके इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई गई है
सुधीर दलवी की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वह कथित तौर पर सेप्सिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उनके इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई गई है
‘शिरडी के साईंबाबा’ फिल्म में साईं बाबा के किरदार के मशहूर अभिनेता सुधीर दलवी को 8 अक्टूबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 86 वर्षीय अभिनेता कथित तौर पर गंभीर सेप्सिस से जूझ रहे हैं जो उनके जीवन के लिए खतरा है। उनके परिवार के सामने उनके इलाज का खर्च उठा पाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, जिसके कारण उन्होंने अब मदद की गुहार लगाई
मूवी टॉकीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुधीर दलवी का परिवार उनके चल रहे इलाज के बढ़ते खर्च को वहन करने के लिए संघर्ष कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल का बिल पहले ही 10 लाख रुपये को पार कर चुका है, और डॉक्टरों ने अनुमान लगाया है कि कुल लागत लगभग 15 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। अभिनेता के रिश्तेदारों ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और फैंस से मदद की गुहार लगाई है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए योगदान की अपील की है
‘शिरडी के साईं बाबा’ की भूमिका में सुधीर दलवी का अभिनय उनकी सबसे अहम भूमिकाओं में से एक है। इसके अलावा, सुधीर दलवी ने फिल्म और टेलीविजन दोनों में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने रामानंद सागर की महाकाव्य ‘रामायण
(1987) में ऋषि वशिष्ठ की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही वो 1978 में आई फिल्म ‘जुनून’ और 1989 में आई ‘चांदनी’ में भी नजर आ चुके हैं।