Thursday, April 16, 2026
HomeArchitectureचंद्रपुर के लालपेठ काॅलरी शिव मंदिर मे छठ पूजा पर्व के तीसरे...

चंद्रपुर के लालपेठ काॅलरी शिव मंदिर मे छठ पूजा पर्व के तीसरे दिन रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज.इन

चंद्रपुर के लालपेठ काॅलरी शिव मंदिर मे छठ पूजा पर्व के तीसरे दिन
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज.इन

दिनांक / 28 अक्टूबर 2025
कार्तिक शुक्ल षष्ठी को
व्रती पूरा दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को नदी-तालाब के घाटों पर जाकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. इस दौरान बांस के सूप में फल-फूल व प्रसाद रखकर सूर्य को दूध मिश्रित जल से अर्घ्य दिया जाता है.
धनतेरस और दिवाली
के बाद लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है. यह त्योहार चार दिन तक चलता है.
इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है. दूसरे दिन खरना का विधान होता है. तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. और चौथी व अंतिम दिनउगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा होती. सोमवार, 27 अक्टूबर को छठ का चौथा दिन है. इस दिन शाम के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा
छठ के तीसरे दिन की पूजा
कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन व्रती निर्जला उपवास रखते हैं और शाम के समय नदी, तालाब या किसी जल स्रोत के किनारे पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. अर्घ्य के लिए एक बांस के बने सूप में फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल और अन्य प्रसाद रखा जाता है. इस समय सूर्य देव को दूध और जल मिश्रित जल से अर्घ्य देने की परंपरा होती है.
इसके बाद कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि यानी की छठ पूजा के चौथे दिन सुबह-सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसी के साथ यह व्रत समाप्त हो जाता है.
शाम के अर्घ्य देने की विधि
छठ पूजा के तीसरे दिन संध्याकाल में व्रती नदी या घाट पर एकत्र होते हैं. एक सूप में विभिन्न फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और दीपक सजाकर रखा जाता है. सूर्यास्त से पहले सूर्य की तरफ मुख करके पीतल के पात्र या कलश से अर्घ्य दिया जाता है. इस दौरान ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते हैं. इसके बाद परिवार के कल्याण की मनोकामना की जाती है. आखिर में दीपक जलाकर उसे जल में प्रवाहित करना भी शुभ माना जाता है.
अर्घ्य देने का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा पर शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का सबसे उत्तम समय शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहने वाला है.छठ व्रत के लाभयह व्रत संतान की प्राप्ति, उसके स्वास्थ्य और प्रगति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि संतान पक्ष में किसी प्रकार की परेशानी हो तो यह व्रत राहत प्रदान करता है. यह पाचन तंत्र और त्वचा संबंधी रोगों में भी लाभकारी माना जाता है. जिन लोगों की जन्म कुंडली में सूर्य का प्रभाव कमजोर होता है, उनके लिए यह व्रत विशेष रूप से फलदायी होता है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular