Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर LCB पुलिस की बड़ी सफलता – मात्र छह घंटे में घरफोड़...

चंद्रपुर LCB पुलिस की बड़ी सफलता – मात्र छह घंटे में घरफोड़ चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर LCB पुलिस की बड़ी सफलता – मात्र छह घंटे में घरफोड़ चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर महाराष्ट्र

दिनांक:- २० अक्टूबर २०२५

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क

पूरी खबर– चंद्रपुर LCB पुलिस की सतर्कता और तत्परता से मात्र छह घंटे में घरफोड़ चोरी के एक मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कुल ₹2,90,350 मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकद रकम बरामद की है। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा (L.C.B.) ने की।

पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर काटकड़े के मार्गदर्शन में चंद्रपुर जिला पुलिस द्वारा चोरी, घरफोड़ और अवैध धंधों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी मुहिम के अंतर्गत 20 अक्टूबर को चंद्रपुर शहर थाने में अपराध क्रमांक 757/2025 के तहत घरफोड़ चोरी का मामला दर्ज हुआ था।

फरियादी मंगेश प्रमोद रामटेके (उम्र 27, निवासी घुटकाला वार्ड, चंद्रपुर) ने शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर की शाम वे अपने परिवार के साथ बाहर गए थे और घर पर ताला लगाया था। 20 अक्टूबर की सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला और कीमती सामान चोरी हुआ था।

मामले की जांच स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में शुरू की गई। गुप्त जानकारी के आधार पर मौजा गडचांदूर क्षेत्र से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं –

  1. आरिफ कलंदर शेख (उम्र 28)
  2. गौरव उर्फ गोलू प्रफुल बोझोकर (उम्र 20), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 3, गडचांदूर।

दोनों के पास से पुलिस ने कुल ₹2,90,350 मूल्य के सोने-चांदी के दागिने और नकद रकम जब्त की है। आरोपियों को आगे की जांच के लिए चंद्रपुर शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, सुनील गौरकार, पुलिस हवलदार सुभाष गोहोकार, रजनीकांत पुठ्ठावार, सतीश अवथरे, दीपक डोंगरे, इमरान खान, पुलिस आरक्षक किशोर वाकाटे, हिरालाल गुप्ता और शशांक बदामवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular