Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsनवरात्र 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, 2 अक्टूबर को होगा दशहरा...

नवरात्र 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, 2 अक्टूबर को होगा दशहरा पर्व

नवरात्र 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, 2 अक्टूबर को होगा दशहरा पर्व

चंद्रपुर/ चंद्रपुर 

दिनांक:- २१/०९/२०२५

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क 

पूरी खबर:-इस साल शारदीय नवरात्र का आगाज 22 सितंबर से होगा और 1 अक्टूबर तक मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का पर्व चलेगा। खास बात यह है कि इस बार तृतीया तिथि की वृद्धि होने से नवरात्र 9 नहीं बल्कि पूरे 10 दिन के होंगे। विजयादशमी का पर्व 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वर्ष 2016 में भी द्वितीया तिथि की वृद्धि के कारण ऐसा संयोग बना था। उस समय भी नवरात्र दस दिनों तक चले थे और दशहरा 11 अक्टूबर को मनाया गया था।

इस बार मां दुर्गा हस्त नक्षत्र में हाथी पर सवार होकर पधारेंगी, जिसे समृद्धि और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। प्रस्थान के समय माता नाव पर सवार होंगी, जो नए मार्ग, उत्साह और जीवन में उत्सव का संकेत देता है।

22 सितंबर को प्रातः 6:19 से 8:11 बजे तक और मध्याह्न 11:56 से 12:44 बजे तक कलश स्थापना का उत्तम समय रहेगा। दिन में शुभ का चौघड़िया 9:19 से 10:49 बजे तक रहेगा। इस समय घट स्थापना करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

नवरात्र मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की साधना और भक्ति का पर्व है। प्रत्येक दिन का अपना अलग महत्व होता है, जो शक्ति, बुद्धि, आनंद और साधना की ओर ले जाता है। नौ दिनों की उपासना के बाद दशमी को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

शारदीय नवरात्र का धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से विशेष महत्व है। साल में आने वाले चार नवरात्रों में चैत्र और शारदीय नवरात्र को सबसे प्रमुख माना गया है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular