तुकुम में मदीना मस्जिद कमेटी ने ईद-ए-मिलादुन्नबी की रैली निकालकर मनाया जश्न, (अभिषेक डोईफोडे समाजिक कार्यकर्ता)
चंद्रपुर महाराष्ट्र
दिनांक:-०६/०९/२०२५
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क
पूरी खबर:-चंद्रपुर शहर के तुकुम स्थित मदीना मस्जिद में पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ईद-ए-मिलादुन्नबी बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिद कमेटी की ओर से भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई-बहनों ने शरीक होकर पैग़म्बर के संदेशों को याद किया और अमन-ओ-शांति का पैग़ाम दिया।सुबह से ही मस्जिद परिसर में लोगों की चहल-पहल देखी गई। नमाज़ अदा करने के बाद रंग-बिरंगे झंडों और धार्मिक नारों के साथ रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों, युवाओं और बुज़ुर्गों ने एकता और भाईचारे का परिचय देते हुए पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल बनाया।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक डोईफोडे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने मदीना मस्जिद के इमाम आलीम हाजी तहसीन रज़ा, नायब इमाम अफसर आलम, मोहम्मद अजिन नावेद रज़ा, अध्यक्ष बाबु खाँ पठाण आदि का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में मस्जिद कमेटी के नायब सदर युसुफुद्दीन सय्यद, सेक्रेटरी जनाब हाजी रऊफ शेख, जॉइंट सेक्रेटरी हाजी हबीब सय्यद, कैशियर मुदब्बीर खान, हाजी अहेमद हुसैन, शेख शाकीर, रमजान खाँ पठाण, सलीम खाँ तडवी आदि पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक डोईफोडे ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए छोटे बच्चों में फल, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए। रैली के समापन पर शांति और भाईचारे के लिए दुआ की गई।
आयोजन को सफल बनाने में सूरज, शुभम, अमन, विनायक, रणजीत समेत युवाओं की टोली का विशेष योगदान रहा। आयोजन स्थल पर पूरे समय सौहार्दपूर्ण वातावरण और धार्मिक उत्साह का नज़ारा देखने को मिला।


