सफलतापूर्वक संपन्न हुआ सकल ब्राह्मण समाज गुणवंत विद्यार्थी सत्कार समारोह
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर। दिनांक:- 27 अगस्त 2025
हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था, चंद्रपुर द्वारा सकल ब्राह्मण समाज गुणवंत विद्यार्थी सत्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के करकमलों से दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक स्वागत शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
*प्रास्ताविक भाषण*
*संस्था के संस्थापक अध्यक्ष* डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक भाषण देते हुए कहा—
“ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है। यह सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और वे भविष्य में भी समाज के कार्यों से जुड़कर गौरवान्वित अनुभव करेंगे।”
*मुख्य अतिथि एवं सत्कार मूर्ति का मार्गदर्शन*
. डॉ. हेमंत जांभेकर (कार्याध्यक्ष, गो विज्ञान केंद्र, देवलापार) ने अपने संबोधन में कहा—
“जो समाज को सुशिक्षित करता है वही सच्चा ब्राह्मण है। आज की आवश्यकता है कि हम अपने देश, गौ माता और ब्राह्मण समाज—इन तीनों को समृद्ध बनाएं। तभी समाज की वास्तविक उन्नति संभव है।”
इनका स्वागत संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने किया।
संस्था के मार्गदर्शक एवं आयोजन के अध्यक्ष डॉ कीर्तिवर्धन दीक्षित ,भूतपूर्व कुलगुरु,गोंडवाना विद्यापीठ,गढ़चिरौली एवं सर्वोदय शिक्षण मंडल के सह सचिव का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर डॉ शैलेन्द्र कुमार शुक्ल एवं श्री धीरेन्द्र मिश्रा ने किया।
. डॉ. राकेश पांडे (MBBS, MD, DNB, नागपुर) ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा—
“आज मैं डॉक्टर अवश्य हूँ, परंतु पहले मैं भी विद्यार्थी ही रहा हूँ। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना मेरा कर्तव्य है। ज्ञान और धन में ज्ञान का महत्व सर्वोच्च है। ज्ञान के बल पर कोई भी चुनौती स्वीकार की जा सकती है। अपने अस्तित्व की पहचान कर उसका निर्वाह करना ही ब्राह्मण का परम कर्तव्य है।”
. श्री संजय तिवारी (शहर अध्यक्ष, भाजपा, घुग्घुस) ने कहा—
“देश और समाज की दिशा बदलने का सामर्थ्य विद्यार्थियों में ही निहित है। संस्कारित और शिक्षित विद्यार्थी ही समाज की नींव को मजबूत कर सकते हैं।”
इनका स्वागत श्री दुर्गेश चौबे (महानगर अध्यक्ष, संस्था) ने किया।
. श्री अजय कुमार दुबे (मेंबर, NRUSC, रेल मंत्रालय, दिल्ली) ने कहा—
“ब्राह्मण समाज को संगठित करने के लिए आत्मचिंतन आवश्यक है। यदि हम एक-दूसरे की सहायता करें तो हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”
इनका स्वागत श्री सुरेंद्र तिवारी (मार्गदर्शक, संस्था) ने किया।
. सत्कार मूर्ति सौ. कविता राजेश मिश्रा (प्राचार्या, हिंदी सिटी हाई स्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, चंद्रपुर) ने कहा—
“विद्यार्थी जीवन तभी सार्थक होता है जब उसमें शिक्षा, संस्कार और सेवा का समन्वय हो। इन्हीं मूल्यों से हम श्रेष्ठ समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।”
इनका स्वागत सौ. पूनम झा (महिला जिला अध्यक्ष, संस्था) ने किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मथुरा प्रसाद पांडे जी ने की। उन्होंने विविध उदाहरणों के माध्यम से समाज को संगठित और संस्कारित करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा—
“जब हम संस्कारयुक्त समाज का निर्माण करेंगे, तभी वास्तविक परिवर्तन संभव होगा।”
इनका स्वागत श्री धीरेन्द्र मिश्र (सचिव, संस्था) ने किया।


