Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चंद्रपुर की ओर से भव्य रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क...

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चंद्रपुर की ओर से भव्य रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क चुंबकीय बेल्ट वितरण कार्यक्रम संपन्न रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चंद्रपुर की ओर से भव्य रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क चुंबकीय बेल्ट वितरण कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

चंद्रपुर – 8 अगस्त शुक्रवार
महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना, चंद्रपुर के जिला अध्यक्ष माननीय श्री अमन भाऊ अंधेवार के जन्मदिवस के अवसर पर आज चंद्रपुर में एक भव्य रक्तदान शिविर और नि:शुल्क चुंबकीय बेल्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई, जिनमें रमेश काडबांडे, सुनील गुडे, राजू कुकड़े, महेश वासलावार, अजीत पांडे और सचिन धुपे पीयूष धूपे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस उपक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की, वहीं चुंबकीय बेल्ट पाकर कई जरूरतमंद नागरिकों ने राहत की सांस ली।

डॉक्टरों की टीम और मेडिकल स्टाफ ने पूरे दिन अथक मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। उनकी सेवा भावना और समर्पण के लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन अमन भाऊ अंधेवार की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना का प्रतीक है, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा और शुभकामनाएं दीं।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular