विधायक किशोर जोरगेवार की पहल पर 35 मरीजों को सर्जरी के लिए आचार्य विनोबा भावे अस्पताल रवाना
देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित महाआरोग्य शिविर में हुई थी जांच
चंद्रपुर महाराष्ट्र
दिनांक:- ०१ अगस्त २०२४
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क
पूरी खबर:-विधायक किशोर जोरगेवार की पहल पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह के अंतर्गत महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस शिविर में कई मरीजों में हृदय रोग, कैंसर, अस्थि रोग, नेत्र रोग जैसे गंभीर रोग पाए गए, जिनमें से कई मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता पाई गई।
सभी उपचार पूर्णतः नि:शुल्क किए जा रहे हैं। सर्जरी के पहले चरण में 35 मरीजों को सावंगी मेघे स्थित आचार्य विनोबा भावे अस्पताल में उपचार हेतु रवाना किया गया। इन मरीजों को विधायक जनसंपर्क कार्यालय की ओर से बस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टुवार, नामदेव डाहुले, अॅड. राहुल घोटेकर, प्रसाद जोरगेवार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक किशोर जोरगेवार की अगुवाई में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनसेवाभावी उपक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शकुंतला लॉन में विशाल महाआरोग्य शिविर भी संपन्न हुआ।
इस शिविर में मुंबई और सम्पूर्ण विदर्भ क्षेत्र से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 5,000 से अधिक नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की। आने वाले दिनों में शेष रोगियों को भी चरणबद्ध तरीके से सर्जरी के लिए भेजा जाएगा।


