❝फर्जी OYO ब्रांड का इस्तेमाल कर रहे 15 होटल्स/लॉजेस पर पुलिस का शिकंजा❞
OYO कंपनी की शिकायत पर चंद्रपुर शहर पुलिस ने की छापेमारी, 7-8 होटलों पर देर रात तक कार्रवाई जारी
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- नर्सिंग बोल्लम रिड पब्लिक भारत न्यूज़ मिडिया नेटवर्क
दिनांक:- २१ जुलाई २०२१
पूरी खबर:-दिनांक 18 जुलाई 2025 को OYO-Nodal Officer श्री मनोज माणिक पाटील (अहमदाबाद) ने चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि OYO Hotel & Homes Pvt. Ltd. एक पंजीकृत कंपनी है जो OYO ROOMS ट्रेडमार्क के तहत भारतभर में बजट लॉजिंग सेवाएं प्रदान करती है।
कंपनी को सूचना मिली कि चंद्रपुर जिले में कई होटल्स और लॉजेस OYO ब्रांड और लोगो का अवैध रूप से उपयोग कर रहे हैं। इसके तहत मा. श्री पाटील ने 17 जुलाई को चंद्रपुर शहर का दौरा कर गुप्त रूप से जानकारी एकत्र की। जांच में यह सामने आया कि चंद्रपुर शहर के कुल 15 होटल/लॉजेस OYO से किसी प्रकार का व्यावसायिक अनुबंध न होते हुए भी, कंपनी के ट्रेडमार्क, लोगो, डिजाइन व अन्य ब्रांडिंग तत्वों का अवैधानिक रूप से प्रयोग कर रहे हैं।
इस अवैध गतिविधि के कारण OYO की प्रतिष्ठा, निवेश और बौद्धिक संपदा को गंभीर नुकसान पहुँचा है।
फर्जी OYO ब्रांड का उपयोग करने वाले होटल/लॉजेस की सूची
1. होटल रॉयल इन – बल्लारपूर रोड
2. होटल ड्रीम स्टे – अष्टभुजा
3. होटल फ्रेंड्स स्टे – बल्लारपूर रोड
4. लिओ स्टार होटल – अष्टभुजा वार्ड
5. होटल आरआर इन – बाबुपेठ
6. होटल स्काय लाइन – अष्टभुजा वार्ड
7. होटल अशोका लॉजिंग एंड बोर्डिंग – बाबुपेठ
8. होटल आई.के. रेसिडेन्सी – विकास नगर
9. होटल थ्री स्टार – बाबुपेठ
10. होटल सेलेब्रिटी – बाबुपेठ
11. होटल ग्रीन पार्क – बाबुपेठ
12. होटल 7 डे – महाकाली मंदिर रोड
13. होटल सनराइज़ – जाटपुरा गेट
14. रायन होटल एंड सेलिब्रेशन – विचोदा
15.होटल फ्लैगशिप इन- जनता कालेज के पास
इस रिपोर्ट के आधार पर चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 345(3), 347(1) एवं ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 की धारा 103, 104 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस कार्रवाई:
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में चंद्रपुर शहर पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने देर रात तक 7 से 8 होटलों पर छापेमारी कर आवश्यक कागजात जब्त किए हैं। शहर सीमा के बाहर स्थित होटल्स की भी जांच की जा रही है और इस पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।
जनहित में सूचना:
चंद्रपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।


