Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking newsवन्य प्राणियों से नुकसानग्रस्त किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए : शंतनु...

वन्य प्राणियों से नुकसानग्रस्त किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए : शंतनु धोटे

वन्य प्राणियों से नुकसानग्रस्त किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए : शंतनु धोटे

युवक कांग्रेस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- नर्सिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज़ मिडिया नेटवर्क 

दिनांक:-२१ जुलाई २०२५

पूरी खबर:-: राजुरा तहसील को वन क्षेत्र से घिरा हुआ क्षेत्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में किसान कृषि पर निर्भर हैं। हाल ही में इस क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने संबंधित विभाग को नुकसान के लिए आवेदन भी किए हैं तथा विभाग द्वारा पंचनामे भी किए गए हैं। बावजूद इसके, अब तक किसानों को नुकसान भरपाई की राशि प्राप्त नहीं हुई है।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर चंद्रपुर जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शंतनु धोटे के मार्गदर्शन में, राजुरा युवक कांग्रेस के तालुकाध्यक्ष इर्शाद शेख के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजुरा के वन परिक्षेत्र अधिकारी गजानन इंगले से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और मांग की कि नुकसानग्रस्त किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।

इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शंतनु धोटे, राजुरा युवक कांग्रेस तालुकाध्यक्ष इर्शाद शेख, ओबीसी कांग्रेस के धनराज चिंचोलकर, जिला युवक कांग्रेस महासचिव प्रणय लांडे, सरपंच अमित टेकामदिलीप राऊतमनोज मडावी समेत युवक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular