एक बड़ी खबर सामने आई आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान में कहां छिपा है? मिल गया सुराग, भारत को
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
मसूद अजहर का गढ़ पाकिस्तान का बहावलपुर माना जाता है. बहावलपुर में उसके दो ठिकाने हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और बहावलपुर में ही जैश के मदरसे को निशाना बनाकर हमला किया था.
भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर (Masood Azhar) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ताजा खुफिया जानकारी से मसूद अजहर के उस ठिकाने का पता चला है कि वह कहां छिपा हुआ है.
मसूद अजहर को बहावलपुर के उसके गढ़ से कई किलोमीटर दूर पीओके में देखा गया है. उसे पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में देखा गया है.
उसे हाल ही में स्कर्दू में, विशेष रूप से सदपारा रोड इलाके में देखा गया था, जहां दो मस्जिदें और कई निजी व सरकारी गेस्ट हाउस मौजूद हैं