Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsअमृतसर के Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी, 20 घंटे...

अमृतसर के Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी, 20 घंटे में दूसरी बार आया Email रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

अमृतसर के Golden Temple को बम से उड़ाने की धमकी, 20 घंटे में दूसरी बार आया Email

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दिनांक  16 जुलाई 2025

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को एक बार फिर स्वर्ण मंदिर में विस्फोटक रखने की साजिश से जुड़ा धमकीभरा ईमेल मिला है. यह इस तरह की दूसरी चेतावनी है, जिसमें सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में RDX रखने की साजिश की जानकारी दी गई है
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को एक बार फिर स्वर्ण मंदिर में विस्फोटक रखने की साजिश से जुड़ा धमकीभरा ईमेल मिला है. यह इस तरह की दूसरी चेतावनी है, जिसमें सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में RDX रखने की साजिश की जानकारी दी गई है.
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग

SGPC ने इस गंभीर खतरे को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अपने पत्र में SGPC ने लिखा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब की ईमेल आईडी पर एक और ईमेल मिला है. इस ईमेल में किसी ने सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में RDX रखने की साजिश की जानकारी दी है.’

SGPC ने पंजाब सरकार से आग्रह किया है कि वह तत्काल इस पूरे मामले की गहराई से जांच करे और गुरुद्वारों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए. इससे पहले भी इसी तरह की धमकी SGPC को ईमेल के जरिए मिल चुकी है, जिसे लेकर पहले ही सुरक्षा एजेंसियां सत
फिलहाल इस मामले को लेकर SGPC और स्थानीय प्रशासन दोनों बेहद गंभीर हैं और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular