Sunday, September 20, 2026
HomeBreaking newsदुर्गा माता मंदिर चंद्रपूर परिसर में कार्यक्रम आयोजित BJP घुगुस  के अध्यक्ष...

दुर्गा माता मंदिर चंद्रपूर परिसर में कार्यक्रम आयोजित BJP घुगुस  के अध्यक्ष तिवारी का सत्कार रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दुर्गा माता मंदिर चंद्रपूर परिसर में कार्यक्रम आयोजित
BJP घुगुस  के अध्यक्ष तिवारी का सत्कार

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपूर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त‌ घुघुस अध्यक्ष संजय तिवारी का संजय नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर चंद्रपूर प्रांगण मे शाॅल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, भेटकर सन्मानित किया गया. इस समारोह मे शहर के अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनैतीक क्षेत्र के पंडित मथुरा प्रसाद पांडे ,अशोक मिश्रा ,धिरेंद्र मिश्रा, श्री प्रकाश पांडे, सुरेंद्र तिवारी, कृपाशंकर उपाध्याय, शरद तिवारी, वीरेंद्र सिंह, उग्रसेन पांडे, जितेंद्र द्विवेदी, पप्पू मिश्रा, दुर्गेश चौबे, स्वप्नील तिवारी,राजु तिवारी, अनिल बाम,ओमप्रकाश पाठक, मनोज मिश्रा, सोनू शुक्ला, मंथन तिवारी, सत्यप्रकाश दुबे, विनोद यादव,और गणमान्य नागरिक, संगठन पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, बंधू, महिला एवं युवाओ की गरिमामयी उपस्थित रही. मुख्य वक्तताओ मे पंडित मथुरा प्रसाद पांडे जी ने संजय तिवारी के जनसेवा मे समर्पण संघठनात्मक नेतृत्व क्षमता और हमारे हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष एवं दुर्गा माता मंदिर संजय नगर के प्रति उनके सतत योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की गई .हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने अपने संबोधन ने कहा की यह गौरव का क्षण है,, जब हमारे समाज एक सजग समर्पित और समाजनिष्ठा कार्यकर्ता को घुघुस शहर की जिम्मेदारी दी गई है.

इस अवसर पर संजय तिवारी ने संस्था एवं समस्त समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सन्मान मेरे लिये नई ऊर्जा का संचार है, और मै सदैव समाज व राष्ट्र के प्रती अपने उत्तरदायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाने हेतू प्रतिबंध हुं.
*कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी पंडित उग्रसेन पांडे और पंडित जितेंद्र द्विवेदी को उनके जन्मदिवस पर विशेष रूप से सन्मानित किया गया.
कार्यक्रम संचालन पंडित धीरेंद्र मिश्रा और आभार प्रदर्शन दुर्गेश चौबे ने किया ने किया.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular