Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsबल्लारशाह रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने...

बल्लारशाह रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने उठाया बड़ा कदम रेलवे जीआरपी चौकी को पूर्ण पुलिस थाने में बदलने की मांग डीजीपी रश्मि शुक्ला को सौंपा गया पत्र रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

बल्लारशाह रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने उठाया बड़ा कदम
रेलवे जीआरपी चौकी को पूर्ण पुलिस थाने में बदलने की मांग
डीजीपी रश्मि शुक्ला को सौंपा गया पत्र

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर, दिनांक 12 जुलाई 2025
महाराष्ट्र के पूर्व वन, सांस्कृतिक कार्य और मत्स्य व्यवसाय मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री सुधीर मुनगंटीवार ने बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने मुंबई में महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (DGP) श्रीमती रश्मि शुक्ला से भेंट कर बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर मौजूद GRP आउट पोस्ट को स्वतंत्र पुलिस थाने में रूपांतरित करने की मांग करते हुए एक लिखित निवेदन सौंपा।

यह मांग रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति, मध्य रेलवे, मुंबई के सदस्य श्री अजय दुबे द्वारा उठाई गई थी, जिस पर गंभीरता से ध्यान देते हुए विधायक मुनगंटीवार ने त्वरित कार्रवाई की और डीजीपी से मुलाकात कर संबंधित विषय का निवेदन प्रस्तुत किया।

विधायक मुनगंटीवार ने निवेदन में बताया कि बल्लारशाह रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर स्थित एक प्रमुख स्टेशन है, जहाँ प्रतिदिन 3,000 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। फिलहाल स्टेशन पर केवल GRP की एक आउट पोस्ट कार्यरत है जिसकी कार्यक्षमता सीमित है। बल्लारशाह से 120 किमी दूर वर्धा में स्थित GRP थाना इस क्षेत्र का मुख्य थाना है, जिसका कार्यक्षेत्र राजुरा से लेकर यवतमाल तक फैला हुआ है और इसके अंतर्गत कुल 19 रेलवे स्टेशन आते हैं।

हर वर्ष बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर चोरी, मारपीट और महिला संबंधी कई गंभीर शिकायतें दर्ज होती हैं। निकट में कोई पूर्ण पुलिस थाना न होने के कारण समय पर सहायता नहीं मिल पाती, जिससे जांच प्रक्रिया और यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित होती है।

इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने DGP रश्मि शुक्ला से आग्रह किया है कि बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर मौजूद GRP आउट पोस्ट को तुरंत एक स्वतंत्र रेलवे पुलिस थाना घोषित किया जाए, ताकि यात्रियों को आवश्यक सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular