चंद्रपुर रामनगर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की धोका धारी
नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क मोबाइल
वसिम अपनी गाड़ी में ₹200 का पेट्रोल भरवाया। लेकिन मुझे शक हुआ कि पेट्रोल की मात्रा कम है। जब मैंने ध्यान से देखा तो पाया कि मीटर पर ₹200 का आंकड़ा तो दिखाया गया, लेकिन असल में केवल ₹100 का ही पेट्रोल डाला गया।
जब इस संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने यह कहकर बात टाल दी कि “मीटर में ₹200 दिखा है, तो ₹200 का ही डाला गया है”, जबकि हकीकत यह थी कि पेट्रोल की मात्रा स्पष्ट रूप से कम थी।
यह सरासर धोखाधड़ी और उपभोक्ता के साथ विश्वासघात है। ऐसी हरकतें आम जनता की जेब पर सीधा असर डालती हैं और आपके पंप की साख को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
आपसे निवेदन है कि इस मामले की तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई करें। साथ ही, संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की धोखाधड़ी दोबारा न हो।