Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsडोमिनिकन रिपब्लिक में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान बड़ा हादसा, क्लब की छत...

डोमिनिकन रिपब्लिक में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान बड़ा हादसा, क्लब की छत गिरी, 79 लोगों की मौत रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

डोमिनिकन रिपब्लिक में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान बड़ा हादसा, क्लब की छत गिरी, 79 लोगों की मौत

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक कल्चरल फेस्टिवल के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जेट सेट नाम के मशहूर नाइट क्लब की छत अचानक गिर पड़ी.
 डोमिनिकन रिपब्लिक में मंगलवार (8 अप्रैल) रात एक बड़ा हादसा हो गया. राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक नाइटक्लब की छत अचानक गिर गई, जिससे करीब 79 लोगों की मौत हो गई और 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
 हादसे के वक्त क्लब में 500 से 1000 लोग मौजूद थे. जैसे ही छत गिरी, वहां अफरा-तफरी मच गई. कई लोग मलबे में दब गए, जिनकी तलाश अभी भी की जा रही है. बचाव का काम जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. राहत टीमें लगातार मलबा हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं.
आपातकालीन अभियान केंद्र के प्रमुख जुआन मैनुअल मेंडेज ने बताया कि उनका मानना है कि मलबे के नीचे कई लोग अब भी ज़िंदा हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “हम तब तक कोशिश करते रहेंगे जब तक हर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लेते.” मेंडेज ने बताया कि अभी तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अधिकारियों ने यह भी बताया कि मारे गए लोगों में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं. इसके अलावा हादसे में पूर्व मेजर लीग बेसबॉल खिलाड़ी ऑक्टेवियो डोटेल की मौत हो गई है.
सिंगर रूबी पेरेज की भी हुई मौत
हादसा उस समय हुआ जब फेमस मेरेंग्यू सिंगर बी पेरेज नाइटक्लब में परफॉर्म कर रहे थे. उनके र एनरिक पॉलीनो ने बताया कि कंसर्ट सोमवार और मंगलवार की रात करीब 12 बजे शुरू हुआ था और करीब एक घंटे बाद नाइटक्लब की छत गिर गई. इस हादसे में सिंगर रूबी पेरेज की भी मौत हो गई. मैनेजर पॉलीनो ने बताया, “यह सब अचानक
पहले तो लगा कि भकंप आया है. मैंने जैसे-तैसे एक
पॉलीनो की शर्ट खून से सनी हुई थी.
राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख
डोमिनिकन रिपब्लिक के राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने नाइटक्लब हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, “हमें जेट सेट नाइटक्लब में हुए हादसे से बहुत दुख हुआ है. हम शुरुआत से ही हर मिनट इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं.”
राष्ट्रपति ने बताया कि सभी बचाव एजेंसियां लगातार मेहनत कर रही हैं ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद मिल सके. अबिनाडर खुद दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और अपने प्रियजनों को खोज रहे लोगों से बा हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की. फिलहाल यह साफ नहीं है कि नाइटक्लब की छत क्यों गिरी. जांच जारी है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular