जंगल में ट्रेनिंग, फोन भी छोड़ा… IPL में चमत्कारी शतक मारने वाले प्रियांश आर्य की कहानी कोच की जुबानी
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में महज 39 गेंदों पर शतक जड़कर रिकॉर्डबुक में शामिल प्रियांश आर्य की कहानी बेहद दिलचस्प है. के अशोक विहार में रहने प्रियांश का यह शतक तो आया, लेकिन इसके पीछे भोपाल से 20 किलोमीटर दूर जंगल में मौजूद एक क्रिकेट एकेडमी भी है.
Priyansh Arya Coach Sanjay Bhardwaj Interview: प्रियांश आर्य… वो
क्रिकेटर जिसने दिल्ली प्रीमियर लीग (IPL) में जब लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए तो उनको सबसे पहले नोटिस किया गया. अब इन्हीं प्रियांश आर्य ने 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में ऐसे बल्लेबाजी की, जिसने यह साबित कर दिया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं.
महज 39 गेंदों पर उन्होंने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में शतक आया, जो बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी भी सबसे तेज शतक था. 39 गेंदों पर आया ये चमत्कारिक शतक आईपीएल हिस्ट्री का भी सबसे तेज चौथा शतक (संयुक्त रूप से) रहा. मुकाबले में प्रियांश ने कुल 42 गेंदों पर 103 रन बनाए. इसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. वहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 245.33 का रहा.
लेकिन यह शतक आना और 6 गेंदों पर छह छक्के लगना महज एक तुक्का नहीं है. इसके पीछे एक ऐसी कहानी है, जो कई लोगों को नहीं होगी. इस सबके पीछे कठिन मेहनत है, शालीनता है और भगवान में विश्वास है.