Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsराहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया की पदयात्रा में हुए शामिल, 4 महीने...

राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया की पदयात्रा में हुए शामिल, 4 महीने में चुनावी राज्य बिहार के तीसरे दौरे पर

राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया की पदयात्रा में हुए शामिल, 4 महीने में चुनावी राज्य बिहार के तीसरे दौरे पर

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक भारत न्यूज मिडिया नेटवर्क 

राहुल गांधी चार महीने के भीतर तीसरे बिहार दौरे पर हैं. राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पदयात्रा में शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस समर्थकों में राहुल गांधी के करीब पहुंचने की हाড় दिखाई दी
बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस पार्टी साल की शुरुआत से ही चुनावी मोड में आ गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक्टिव मोड में आ गए हैं. राहुल गांधी पिछले चार महीने में तीसरी बार बिहार के दौरे पर हैं. राहुल गांधी आज यानी 7 अप्रैल को बेगूसराय में चल रह कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए.
 कन्हैया कुमार की पदयात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर कांग्रेस समर्थकों में जोरदार उत्साह नजर आया. पदयात्रा की शुरुआत हो चुकी है और इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक शामिल हो रहे हैं. राहुल गांधी के करीब पहुंचने को लेकर कांग्रेस समर्थकों में होड़ नजर आई. राहुल गांधी का बेगूसराय से पटना पहुंचने का भी कार्यक्रम है जहां वह संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे.

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी सबसे पहले बेगूसराय पहुंचेंगे. बेगूसराय में वह सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी टो नौकरी से पदयात्रा में शामिल होंगे. राहुल गांधी के ती किलोमीटर तक कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा में चलने का कार्यक्रम है. राहुल गांधी इस दौरान
आम जनता से भी बात करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे. राहुल गांधी बेगूसराय से पटना रवाना हो जाएंगे जहां उन्हें श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करनी है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular