17 लाख की चोरी सिटी पुलिस ने किया पर्दाफाश
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
17 लाख की चोरी सिटी पुलिस ने किया पर्दाफाश
महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में कल 20 मार्च को दोपहर 2.45 दरम्यान हबीब शेख ने चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में 17 लाख की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे भानापेठ वार्ड से नौकर रफीक शिखर अपनी मोपेड वाहन से 17 लाख रुपए लेकर जाने दरम्यान आंबेकर लेआउट में किसी ने रफीक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर 17 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग गया है। शिकायत के आधार पर शहर पुलिस टिम ने घटना स्थल को भेंट देकर जांच शुरु की। वही आस पास के सीसीटीवी की जांच करने पर भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद हबीब शेख के नौकरों से पूछताछ करने पर भी कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने जांच आगे बढ़ा कर तांत्रिक विश्लेषण कर नौकर रफीक से पूछताछ करने के बाद रफीक को हिरासत में लेकर अधिक जांच करने पर रफीक ने 17 लाख रुपए अपने भाई शफीक शेख को देने की घटना को स्वीकार किया है। साथ ही खुद मिर्ची पाउडर अपनी आंखों और शरीर पर डालने की बनावटी चोरी की वारदात को कबूल किया है। शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर 17 लाख रुपए हस्तगत किए गए है। यह कार्यवाही जिला अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके, पुलिस उपनिरीक्षक संदीप बच्चीरे और डीबी दल ने की है।
संपादक


