चंद्रपुर शहर के जमनजट्टी, इरई नदी, दाताडा मार्ग पर रेत तस्करी को क्यों नहीं रोक रहा प्रशासन
जेसीबी और लेबर लगा कर होता है खनन
70 से 80 ट्रैक्टर रोज करते है रेत ढुलाई
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि . ०६ डिसेंबर 2024
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज मिडिया नेटवर्क
पूरी खबर :-नदी नालों के रेती निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध है, बावजूद इसके यह जमनजट्टी, इरई नदी, दाताडा मार्ग पर रेत जेसीबी और लेबर लगाकर रेत का उत्खनन किया जाता है तथा रोज 70 से 80 ट्रैक्टर रेत नदी के बाहर इकट्ठा रखा जाता है जिसे रात्रि में ट्रैक्टर और हाफटर्न से ढुलाई की जाती है पूरे मामले की जानकारी खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग को होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाना इनकी कार्यप्रणाली पर संदेह उत्पन्नाा करता है।
जमनजट्टी, इरई नदी, दाताडा मार्ग पर 70 से 80 ट्रैक्टर मालिक रात 8 बजे से सुबह 9 बजे तक रेत निकासी का काम कर रहे हैं कई घरों के सामने व दुकानदारों के सामने जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फिर भी पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी क्यों ढिलाई बरत रहे हैं, यह चर्चा का विषय बना हुआ है
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों के मुख्यालय में नहीं रहने के कारण इस तरह का मामला व्यापक रूप से चल रहा है. सवाल यह भी है कि जब रात में पुलिस गश्त कर रही होती है तो रेत चोरी करने वाले ट्रैक्टर रात भर बिना रोकटोक दौड़ते हैं, फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती यह चर्चा का विषय बना हुआ है
सूत्रों के अनुसार यह भी बताया गया है कि प्रशासन विभाग के कुछ लोग रेत तस्करों से मिले हुए हैं जो पहले ही यह सूचना दे देते हैं कि प्रशासन विभाग की राउंड पर गाड़ी आने वाली है, इससे तस्कर अपनी अपनी गाड़ियों को हटा देते हैं।