Friday, June 5, 2026
HomeBreaking newsजिलाधिकारी कार्यालय से चेक चुराकर ठेकेदार ने 29 लाख निकाल लिए

जिलाधिकारी कार्यालय से चेक चुराकर ठेकेदार ने 29 लाख निकाल लिए

जिलाधिकारी कार्यालय से चेक चुराकर ठेकेदार ने 29 लाख निकाल लिए

तहसीलदार की शिकायत पर अपराध दर्ज

चंद्रपुर/महाराष्ट्र

दि . ०७ डिसेंबर 2024

रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज मिडिया नेटवर्क

पूरी खबर :-चंद्रपुर, गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। छोटे काम करनेवाले एक ठेकेदार ने जिलाधिकारी कार्यालय से चेक चुराकर उसमें जाली हस्ताक्षर किए। इतना ही नहीं 29 लाख 78 हजार 400 रुपए विथड्राल कर दिए। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के संजय गांधी शाखा की तहसीलदार सीमा गजभिये की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने ए.आर. एंटरप्राइजेस के प्रोप्रायटर रेहान शेख पर 6 विविध धाराओं के तहत बुधवार देर रात मामला दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, तहसीलदार गजभिये के पास 22 अप्रैल 2024 से अधीक्षक जिलाधिकारी कार्यालय चंद्रपुर का अतिरिक्त चार्ज था। 12 सितंबर 2024 के दरम्यान नजारत शाखा के राजस्व सहायक शिवाजी जाधव ने संबंधित खाते का आर्थिक व्यवहार का परीक्षण करने के लिए बैंक विवरण मांगकर उसकी पड़ताल की। तब बैंक विवरण पत्र में 31 अगस्त 2024 को ए. आर. एंटरप्राइजेस के खाते में चेक क्र.439890 के तहत 29 लाख 78 हजार 400 रुपए जमा होने की बात दिखी। चेक बुक की जांच करने पर इस क्रमांक का कोई भी चेक किसी भी प्रकार का पंजीयन नहीं दिखा। बैंक में जाकर जांच करने पर यह चेक ए. आर. एंटरप्राइजेस के खाते में जमा दिखा। इसका प्रो. प्रा. रेहान शेख होने की बात स्पष्ट होते ही इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी ने चेक चोरी कर उसमें 29 लाख 78 हजार 400 रुपए अपने खाते में जमा करने की शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में छोटे काम करनेवाले ठेकेदार ए.आर. एंटरप्राइजेस के प्रो. प्रा. रेहान शेख पर कार्यालय से चेक चोरी कर उसमें फर्जी हस्ताक्षर कर सरकार के साथ धोखाधड़ी करने की शिकायत रामनगर पुलिस में दी गई।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular