Thursday, April 16, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर शहर के रेडलाइट एरिया की 7 महिलाएं एडस ग्रस्त

चंद्रपुर शहर के रेडलाइट एरिया की 7 महिलाएं एडस ग्रस्त

चंद्रपुर शहर के रेडलाइट एरिया की 7 महिलाएं एडस ग्रस्त
चंद्रपुर/महाराष्ट्र

दि . ०३ डिसेंबर 2024

रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज मिडिया नेटवर्क

 
 
पूरी खबर :-चंद्रपुर स्थानीय गौतम नगर के कुछ क्षेत्र को रेड लाइट एरिया घोषित हैं इस इलाके में वेश्यावृत्ति होती है लगातार कहा जाता है कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस बिजनेस को करते समय जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए, फिर भी कई लोग अपनी सेहत का ख्याल न रखते हुए मनमानी करते हैं इस क्षेत्र की महिलाएं नियमित चिकित्सा परीक्षण से गुजरती हैं कुछ दिन पहले यहां की सभी महिलाओं का मेडिकल टेस्ट किया गया था सात महिलाएं एचआईवी संक्रमित पाई गईं विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज थी इसलिए मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद भी मामले पर गौर नहीं किया गया हालांकि, चुनाव खत्म होते ही एचआईवी से संक्रमित महिलाओं को चंद्रपुर सिटी पुलिस स्टेशन में बुलाया गया है और उन्हें व्यापार करने से सख्त मना किया गया है मेडिकल जांच में सात महिलाओं के एचआईवी से संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने इन सभी महिलाओं को कारोबार ना करने का सख्त आदेश दिया है
व्यवसाय करने पर प्रतिबंध
चंद्रपुर शहर के थानेदार प्रभावती एकुर ने गौतम नगर के रेड लाइट एरिया में सात वेश्याओं के मेडिकल परीक्षण में एचआईवी से संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद उन्हें कारोबार करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है सामाजिक तौर पर गंभीर मामला होने के कारण पुलिस इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular