Thursday, April 16, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर LCB ने 1,93,880 रुपए की अवैध तंबाकू जब्त किया

चंद्रपुर LCB ने 1,93,880 रुपए की अवैध तंबाकू जब्त किया

चंद्रपुर LCB ने 1,93,880 रुपए की अवैध तंबाकू जब्त किया
चंद्रपुर/महाराष्ट्र 
 
दि . २९ नवंबर 2024
 
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज मिडिया नेटवर्क
 
पूरी खबर:-चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम ने भिसी पुलिस स्टेशन सीमा में प्रतिबंधित अवैध सुगंधित तंबाकू के दो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध तंबाकू जब्त किया।
स्थानीय अपराध शाखा की एलसीबी टीम ने आज 29 नवंबर को भिसी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शासन द्वारा प्रतिबंधित फ्लेवर्ड तंबाकू (पॉकेट) कुल 205 नग पाउच, हुक्का लेड बेचने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तम्बाकू के कुल 84 पाउच (प्रत्येक 40 ग्राम के 07 पाउच) और ईगल हुक्का शीशा तम्बाकू के 330 पाउच (400 ग्राम प्रत्येक के 33 पाउच) जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 1,93,880 रुपये है।
दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना भिसी में अपराध क्र. 219/24 धारा 223, 274, 275 उपधारा 30 (2), 26 (2) (ए), 3, 4, 59 (1) खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 पंजीकृत किया गया।
 कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गयी शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावर के नेतृत्व में धनराज कारकड़े, स्वामीदास चलेकर,  नितिन कुरेकर, अजय बागेसर, पोको प्रशांत नागोसे, शशांक बादामवार, दिनेश अराडे आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular