उम्मीदवारों की धड़कनें तेज
प्रचार का एक दिन शेष, 20 को मतदान, 23 को गणना
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि . १७ नवंबर 2024
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज नेटवर्क
पूरी खबर:- प्रचार का शोर 18 की शाम को थम जाएगा. मतदान का दिन नजदीक आते ही उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो रही है. मतदाताओं को आकर्षित करने की कोई कमी नहीं रख रहे हैं. 18 नवंबर के दोपहर 5 बजे तक प्रचार किया जा सकता है. 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान होगा. बल्लारपुर विधानसभा में 3 लाख से ऊपर मतदाता मतदान के अधिकार का उपयोग करेंगे. 20 उम्मीदवारों में से किसी एक को निर्वाचित होना है. गली मोहल्लों, चाय टपरी, पान ठेलों पर चुनावी चर्चाएं चरम पर है. बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था. जिसमें से 7 उम्मीदवारों ने 4 नवंबर तक नाम वापस लिया. उसके उम्मीदवारों बाद 20 चुनावी मैदान में डटे हुए हैं. अनेक बार देखा गया है कि राष्ट्रीय पार्टियों और प्रांतीय पार्टियों के उम्मीदवारों की हार हुई और निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं. 3 महिला उम्मीदवारों ने उम्मीद के साथ चुनाव लड़ रही हैं कि उन्हें जीत मिलेंगी.
अल्पसंख्यक वर्ग से भी 3 उम्मीदवार
3 अल्पसंख्यक वर्ग से भी उम्मीदवार हैं. बल्लारपुर सर्वसाधारण सीट रहने के साथ ही चन्द्रपुर मुख्यालय के नजदीक क्षेत्र होने के कारण जिले में सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार यहां से चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं. लगभग सभी वर्ग के लोंग उम्मीदवार है. 20 उम्मीदवार होने के कारण बूथ पर 2 यूनिट लगाए जाएंगे. दरअसल एक ई वी एम में अधिकतम 4 युनिट जोड़ा जा सकता है. एक यूनिट में 16 उम्मीदवारों का नाम जोड़ा जा सकता है. इस प्रकार एक ई वी एम में कुल 64 उम्मीदवारों का नाम जोड़ा जा सकता है. चुनाव प्रचार में जबरदस्त सरगर्मियां देखी जा रही है.