Friday, June 5, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर में बच्चों से भीख मंगवाने के पीछे किसी गिरोह का काम...

चंद्रपुर में बच्चों से भीख मंगवाने के पीछे किसी गिरोह का काम तो नहीं?

चंद्रपुर में बच्चों से भीख मंगवाने के पीछे किसी गिरोह का काम तो नहीं?

सिंदेवाही तहसील शहर व ग्रामीण इलाके में अनेक चौराहे पर कई बालक भीख मांगते दिखाई दे रहे हैं

चंद्रपुर/महाराष्ट्र

दि . ०९ डिसेंबर 2024

रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज मिडिया नेटवर्क

पूरी खबर:-शहर में किसी भी चौक-चौराहे पर वाहन रोकते ही भीख मांगने बच्चें नजर आते है। जिसमें डेढ़ साल से लेकर दस वर्ष तक के बच्चों का समावेश हैं। शहर के मुख्य चौराहों पर ऐसे दृश्य आम है। नन्हें भिखारियों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। भीख मांगते इन बाल भिक्षुओं को देखकर एक आशंका जरूर सिर उठती है, की सचमुच इन बालकों के लिए भीख मजबूरी है अथवा कुछ असामाजिक तत्व इन बालकों से भीख मांगवा कर अपनी जेब भर रहे हैं। इन बाल भिखारियों से वाहन चालक परेशान है। सिंदेवाही तहसील में गत कई वर्ष से यह सिलसिला जारी है। किसी एक चौक पर एक ही भिखारी नहीं दिखाई देता है बल्की विभिन्न चौराहे पर हर बार नई चेहरे नजर आती है। आशंका इस बात की है की इन बच्चों से भीख मंगवाने के पीछे किस गिरोह का काम तो नही। आखिरकार चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की निगाह इन बालको की ओर नही जाती होगी? और अगर जाती होगी भी तो इस विषय पर कोई कार्रवाई नही करने के पीछे आखिर क्या राज है। नागरिको के अनुसार एक ओर सरकार शालाबाह्य बालकों को शिक्षित करने व उनके पुनर्वास के लिये व्यापक कदम उठा रही है, वही दूसरी और सिंदेवाही तहसील शहर व ग्रामीण इलाके में अनेक चौराहे पर कई बालक भीख मांगने के लिए मजबूर है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular