जमनजट्टी इरई नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत की तस्करी
पठानपुरा और दताडा मार्ग से होती है रेत ढुलाई
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि . ०२ डिसेंबर २०२४
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज मिडिया नेटवर्क
पूरी खबर:-जमनजट्टी इरई नदी से विभिन्न जगहों से अवैध रेत की तस्करी की जा रही है. लेकिन राजस्व विभाग द्वारा इसकी अनदेखी किये जाने से रेत तस्कर बेलगाम हो गये हैं. इरई नदी से जमनजट्टी की ओर नदियाँ बहती हैं। इन दोनों जगहों पर छह से सात जगहों पर रातों को जेसीबी व लेबर लगा के रेत को इकट्ठा कर टैक्टर ट्राली और हाफ टर्न से रेत की ढुलाई की जाती है रेत तस्करों ने नदी किनारे में अवैध घाट बनाकर अवैध रेत तस्करी शुरू कर दी है.और यह सिलसिला कई सालों से शुरू हैं लेकिन प्रशासन मौन क्यों हैं
जमनजट्टी इरई नदी की रेत निम्न गुणवत्ता वाली रेत है। न केवल चंद्रपुर शहर बल्कि शहर के भीतर और शहर के बाहर रेत भेजते हैं और आस पास के कई गांव में भी रेत ढुलाई करते हैं इन्हें अच्छी खासी रकम मिल जाती है
कई जगह पर खाली प्लाट में रेत का स्काट जमा कर के रखते हैं और फिर वहां से रेत सप्लाई करने का काम करते हैं
रेत का अवैध खनन लगातार जारी है. सूत्रों के अनुसार रेत तस्करी की सूचना मिलते ही अधिकारी कभी-कभी तस्करो का ट्रैक्टर-ट्रॉली व हांफट्रन पकड़ लिया जाता है और पैसे लेकर वही छोड़ दिया जाता है।
कुछ ही दिनों में रेत ढोने वाले अलग-अलग फंडों का इस्तेमाल कर अवैध रेत खनन जारी रखते हैं। अवैध खनन कई दिनों से चल रहा है. लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।