Friday, June 5, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर में 93 निवेशकों से 2.77 करोड़ की ठगी, फरार आरोपियों की...

चंद्रपुर में 93 निवेशकों से 2.77 करोड़ की ठगी, फरार आरोपियों की तलाश जारी

चंद्रपुर में 93 निवेशकों से 2.77 करोड़ की ठगी, फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने जनता से मांगी मदद

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव Read public news24 Bharat 

दिनांक:- ३० मई २०२६

पूरी खबर:-चंद्रपुर में एक बड़े निवेश घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें 93 निवेशकों से 2 करोड़ 77 लाख 48 हजार 926 रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों ने कम समय में अधिक मुनाफा, सोना और प्लॉट देने का लालच देकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़प ली।
जानकारी के अनुसार, ग्रैंड फॉर्च्युनर इंफ्रा डेवलपर्स नामक कंपनी के माध्यम से निवेशकों को 1 लाख 10 हजार रुपये जमा करने पर 5 ग्राम सोना तथा प्रतिदिन 935 रुपये मिलने का झांसा दिया गया। वहीं प्लॉट बुकिंग पर 10 ग्राम सोना और निवेश की राशि वापस मिलने का दावा किया गया। इन आकर्षक वादों के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने कंपनी में निवेश किया।
गडचांदूर निवासी रेवनाथ एकरे की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन, चंद्रपुर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि जिले के 93 लोगों से कुल 2 करोड़ 77 लाख 48 हजार 926 रुपये की आर्थिक ठगी की गई है।
पुलिस द्वारा जिन आरोपियों की तलाश की जा रही है उनमें मोतीलाल दुलाल सरकार, निवासी दुर्गा माता मंदिर के पास, बंगाली कैंप, चंद्रपुर, बेल्लारी व्यंकटाचारी, निवासी प्लॉट नंबर 303, साई बालाजी कॉम्प्लेक्स, एनएफसी कॉलोनी, कलामंदिर, बंडलगुडा, गोलकोंडा, हैदराबाद तथा अनुमंडला महेंद्र रेड्डी, निवासी बालाजी हिल्स कॉलोनी, मेडचल, तेलंगाना शामिल हैं।
आर्थिक अपराध शाखा, चंद्रपुर ने नागरिकों से अपील की है कि यदि इन आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
संपर्क हेतु पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 07172-273258 तथा 07172-264702 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक संतोष शेगावकर (मो. 8888188529) और पुलिस उपनिरीक्षक प्रभाकर चिकनकर (मो. 9359258365) से भी संपर्क किया जा सकता है।
Read Public News की अपील है कि किसी भी योजना में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। कम समय में अधिक लाभ, सोना या दोगुना पैसा देने के दावों से सावधान रहें और अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखें।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular