- कांग्रेस भवन में शराब और पैसे बांटने का खुलासा, बीजेपी का कड़ा विरोध
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि . २० नवंबर 2024
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज नेटवर्क
पूरी खबर:-मुल शहर स्थित कांग्रेस भवन में महिलाओं को बुलाकर शराब और पैसे बांटने की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर यह कार्रवाई की. इस घटना को अंजाम देने का आरोप विजय चिमड्यालवार नाम के शख्स पर है और उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस घटना से मुल शहर में सनसनी फैल गई है.
शिकायत के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी तुरंत सक्रिय हो गए। महिला मोर्चा नेता सपना मुनगंटीवार और शलाका मुनगंटीवार मौके पर गईं और कांग्रेस भवन में घुसने की कोशिश की. इस बार पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.
इस घटना से गांधी चौक इलाके में तनाव फैल गया. इस तरह की हरकत का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया और कांग्रेस पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया. इस घटना ने कांग्रेस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.