विठ्ठल मंदिर वॉर्ड में संघर्ष से चुनाव तक: जनता की आवाज़ बने राहुल देवतडे
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- ०३ जनवरी २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपुर महानगरपालिका के विठ्ठल मंदिर वॉर्ड, प्रभाग क्रमांक 15 (ड) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सक्रिय नेता राहुल देवतडे लंबे समय से आम जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरते रहे हैं। पानी, सड़क, सफाई, बिजली, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उन्होंने लगातार आंदोलन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।
वॉर्ड की जनता के हक और अधिकारों के लिए हर मोर्चे पर खड़े रहने वाले राहुल देवतडे अब उसी संघर्ष को व्यवस्था के भीतर से मजबूत करने के उद्देश्य से चंद्रपुर महानगरपालिका का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि अब केवल आंदोलन नहीं, बल्कि निर्णय लेने की कुर्सी तक पहुंचकर जनता के सवालों का स्थायी समाधान जरूरी है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि राहुल देवतडे ने हर कठिन समय में विठ्ठल मंदिर वॉर्ड की जनता का साथ दिया है। चाहे समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना हो या आंदोलन के जरिए आवाज़ बुलंद करना, वे हमेशा आगे रहे हैं। इसी भरोसे के साथ अब वॉर्ड की जनता उन्हें नगरसेवक के रूप में देखना चाहती है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बोधचिन्ह घड़ी के साथ मैदान में उतरे राहुल देवतडे का चुनावी संदेश साफ है कि विठ्ठल मंदिर वॉर्ड को विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति की जरूरत है, और यही उनकी प्राथमिकता रहेगी।


