Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsशादी के अगले दिन ही टूटा रिश्ता, दुल्हन ने 20 मिनट बाद...

शादी के अगले दिन ही टूटा रिश्ता, दुल्हन ने 20 मिनट बाद रहने से किया इनकार

 

शादी के अगले दिन ही टूटा रिश्ता, दुल्हन ने 20 मिनट बाद रहने से किया इनकार

देवरिया, ब्यूरो। शादी के अगले ही दिन देवरिया में एक अजीब मामला सामने आया जहां दुल्हन ससुराल पहुंचने के सिर्फ 20 मिनट बाद ही पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। मामला सामने आते ही दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और ग्रामीणों की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली।

पंचायत में दोनों परिवारों ने अपने-अपने आरोप रखे, लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए। आखिरकार आपसी सहमति से दंपत्ति ने अलग होने का फैसला लिया और एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया।

विवाद की जानकारी डायल 112 पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि थाने में कोई केस दर्ज नहीं हुआ क्योंकि दोनों पक्षों ने लिखित समझौते के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मामला समाप्त कर दिया।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular