चंद्रपुर के राजुरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर LCB की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 15 लाख 15 हजार का मुद्देमाल जब्त
Read Public News Bharat की खबर का सकारात्मक प्रभाव
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव (रिड पब्लिक न्यूज़ भारत)
पूरी खबर:- चंद्रपुर की प्रतिष्ठित स्थानीय गुन्हे शाखा (LCB) की टीम ने राजुरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ एक प्रभावी एवं सराहनीय अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 4 दिसंबर 2025 को प्राप्त गोपनीय जानकारी के आधार पर पथक ने राजुरा थाना क्षेत्र में सुनियोजित घेराबंदी कर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 15 लाख 15 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान अवैध रेत ढुलाई में शामिल आरोपी—राजेश्वर श्रीधर मालेकर, शुभम नामदेव मुसळे और सचिन भिमराव मडावी, तीनों निवासी आर्वी, तहसील राजुरा—को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। उनके कब्जे से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली (किंमत लगभग 15 लाख रुपये) तथा 3 ब्रास अवैध रेत (किंमत 15 हजार रुपये) बरामद की गई।
राजुरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्र. 598/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2), 3(5), महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता की धारा 48(7), 48(8), तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में दीपक कॉक्रेडवार, स्वामीदास चालेकर, अजय बागेसर और गोपीनाथ नरोटे की समर्पित टीम द्वारा अत्यंत दक्षता से पूरी की गई।
राजुरा पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
Read Public News Bharat की खबर का सकारात्मक प्रभाव
राजुरा क्षेत्र में जारी अवैध रेत परिवहन को लेकर Read Public News Bharat ने पहले समाचार प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था। इस खबर का सकारात्मक प्रभाव पड़ा और प्रशासन ने तत्परता से संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई की।
Read Public News Bharat सम्मानपूर्वक LCB टीम तथा संपूर्ण प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करता है कि उन्होंने जनहित और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित और सफल कदम उठाए।


