तुकुम प्रभाग के युवा नेता अभिषेक डोईफोडे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ओबीसी मोर्चा में हुए शामिल
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम readpublicnews.in
चंद्रपुर : 11 अक्टूबर
तुकुम प्रभाग क्रमांक 5 के लोकप्रिय युवा नेता और विरु बहुउद्देशीय संस्था के सक्रिय सदस्य अभिषेक डोईफोडे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नागपुर में आयोजित ओबीसी मोर्चा में जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
इस विशाल मोर्चे में ओबीसी समाज के हक, आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। चंद्रपुर जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नागपुर पहुंचे और समाज की एकता का शानदार प्रदर्शन किया।
अभिषेक डोईफोडे ने अपने मेहनती नेतृत्व और संघर्षशील स्वभाव के दम पर युवाओं के बीच एक अलग पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में विरु बहुउद्देशीय संस्था के कार्यकर्ता समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए लगातार सक्रिय हैं।
मोर्चे में शामिल कार्यकर्ताओं ने “जय ओबीसी, जय संविधान” के नारे लगाकर वातावरण गूंजा दिया। नागपुर के विभिन्न इलाकों से आए हजारों ओबीसी समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अभिषेक डोईफोडे ने कहा,
“ओबीसी समाज के हकों की रक्षा और उनके भविष्य के लिए संगठित होना समय की मांग है। शिक्षा, नौकरी और राजनीति में समान अवसर पाने के लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।”
अभिषेक डोईफोडे के नेतृत्व में तुकुम प्रभाग के युवाओं ने जिस तरह एकता और जोश दिखाया, उससे यह स्पष्ट होता है कि समाज में नई पीढ़ी का नेतृत्व मजबूत और जागरूक हो रहा है।