आग ही आग कार जलकर राख यात्री भी सुरक्षित कब क्या होगा किसको खबर
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर/ वरोरा – में 19 सितंबर 2025 – चंद्रपुर नागपुर राजमार्ग पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई, कुछ ही पलों में वाहन जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
नागपुर निवासी अमीन हारून अली हाजी अपने दो साथियों के साथ MH 31 FU 6673 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक अल्क्सर गाड़ी में चंद्रपुर से नागपुर जा रहे थे। जब वे वरोरा के रत्नमाला चौक पहुँचे, तो गाड़ी से अचानक धुआँ निकलने लगा। ड्राइवर ने सावधानी बरतते हुए तुरंत सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और पास के पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लाने चला गया, लेकिन तब तक गाड़ी में आग लग चुकी थी
वरना बड़ी घटना घट जाती
जब तक हम वापस लौटे, गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी, लेकिन गाड़ी में सवार लोगों के जल्दी उतर जाने से बड़ा हादसा टल गया। गाड़ी मालिक अमीन हारून अली हाजी ने बताया कि हम सुबह चंद्रपुर से नागपुर के लिए निकले थे और वरोरा पहुँचते ही गाड़ी से अचानक धुआँ निकलने लगा। हम गाड़ी से जल्दी उतर गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है