Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsशारदीय नवरात्रि 2025: 10 दिनों का महापर्व! जानें शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना...

शारदीय नवरात्रि 2025: 10 दिनों का महापर्व! जानें शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना विधि और मां दुर्गा के आगमन का रहस्य रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

शारदीय नवरात्रि 2025: 10 दिनों का महापर्व! जानें शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना विधि और मां दुर्गा के आगमन का रहस्य

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

दिनांक 20 सितंबर 2025

शारदीय नवरात्रि 2025: 22 सितंबर से

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही है. ऐसे में ज्योतिषाचार्य से जानिए नवरात्रि से जुड़ी तमाम जानकारियों के बारे में.
शारदीय नवरात्रि 2025: मां दुर्गा पूजा

का महाउत्सव शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है. 1 अक्टूबर को दुर्गा नवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा. इस बार ये पर्व 9 नहीं, 10 दिनों का होगा. ये अद्भुत संयोग लगभग 9 साल बाद बन रहा है.
इससे पहले 2016 में भी नवरात्रि 10 दिनों की थी. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस बार 9 की बजाय 10 दिन की शारदीय नवरात्रि होगी, क्योंकि नवरात्रि की एक तिथि में वृद्धि होने के कारण शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी.

सबसे खास बात यह है कि इस बार तृतीया तिथि की वृद्धि हुई है. जिसकी वजह से 24 और 25 सितंबर को तृतीया तिथि रहेगी. इस कारण शारदीय नवरात्रि का समापन 2 अक्टूबर को होगा और इरन दशहरा भी मनाया जायेगा.
22 सितंबर, सोमवार : प्रतिपदा तिथि

23 सितंबर, मंगलवार : द्वितीय तिथि

24 सितंबर, बुधवार : तृतीया तिथि

25 सितंबर, गुरुवार : तृतीया तिथि

26 सितंबर, शुक्रवार : चतुर्थी तिथि

27 सितंबर, शनिवार : पंचमी तिथि

28 सितंबर, रविवार : षष्ठी तिथि

29 सितंबर, सोमवार : सप्तमी तिथि

30 सितंबर, मंगलवार : अष्टमी तिथि

01 अक्टूबर, बुधवार : नवमी तिथि

02 अक्टूबर, गुरुवार : दशहरा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular