Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर पड़ोली गांव के आमटा वार्ड में 250 घर जलमग्न रिपोर्टर:-...

चंद्रपुर पड़ोली गांव के आमटा वार्ड में 250 घर जलमग्न रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

चंद्रपुर पड़ोली गांव के आमटा वार्ड में 250 घर जलमग्न

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

दिनांक 3 सितंबर 2025
चंद्रपुर | बीते दो दिनों से हो रही लगातार मूसलधार बारिश के कारण चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पड़ोली गांव के आमटा वार्ड में करीब 250 घरों में पानी भर गया। इस आपदा में नागरिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
स्थिति की गंभीरता देखते हुए विधायक किशोर जोरगेवार के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित रूप से जिला परिषद स्कूल में शिफ्ट किया गया है।
आज मंगलवार को विधायक किशोर जोरगेवार ने तहसीलदार विजय पवार, बीडीओ संगीता भांगड़े, भाजपा नेता नामदेव डाहुले, मंडल अध्यक्ष विनोद खेवले, नकुल वासमवार, राकेश पिंपळकर समेत प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दौरा कर हालात का जायजा लिया।
विधायक जोरगेवार ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूलकित सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और प्रशासन को तत्काल राहत एवं पुनर्वास कार्य करने के स्पष्ट आदेश दिए।
फिलहाल सभी प्रभावित परिवारों की अस्थायी व्यवस्था जिला परिषद स्कूल में की गई है, जहां भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। बारिश का पानी घटने के बाद प्रशासन की ओर से नुकसानी का पंचनामा किया जाएगा।
विधायक जोरगेवार ने कहा कि – “प्रभावित नागरिकों को यथासंभव सहायता और राहत उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। प्रशासन से निरंतर संपर्क कर आवश्यक कदम उठाने का प्रयास जारी है।”

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular