पक्ष की विचारधारा हर घर तक पहुँचाना ही असली समाजसेवा – विधायक किशोर जोरगेवार घुग्घुस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर | घुग्घुस में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक किशोर जोरगेवार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए काम करने वाला दल नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने वाला आंदोलन है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” यही पार्टी की असली विचारधारा है और इसे हर घर तक पहुँचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रो. हेमंत उरकुडे के साथ ही सय्यद इद्रीस, नीतू जायसवाल, सविता गोहणे, मनीषा मेश्राम, उज्वला उईके, रमन तांद्रा, गुरुदास तंग्रपवार, मल्लेश बल्ला, किशोर धनकमारे, लक्ष्मी चांदेकर, सय्यद हुसेन अली सहित 400 से अधिक कार्यकर्ता, महिला और युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टूवार, घुग्घुस शहराध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री मनोज पाल, महामंत्री सविता दंढारे, तुषार सोम, नामदेव डाहुले, मंडल अध्यक्ष विनोद खेवले, आशिष मासिरकर, अमोल शेंडे, राशिद हुसेन, सायली येरणे, संतोष नुने, राजकुमार बोरचेलवार, मुन्ना रोडे, संजय भांगडे, श्याम अगदारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में विधायक किशोर जोरगेवार ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की एक चळवळ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में देश और राज्य विकास की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं की सफलतापूर्वक शुरुआत की है। उज्ज्वला योजना से हर घर तक गैस पहुँची, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों घर बने, जनधन योजना से गरीबों को बैंक खाता मिला, पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहारा मिला, वहीं स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं के लिए नए अवसर खुले।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही असली ताकत है। आज 400 से अधिक कार्यकर्ताओं का प्रवेश संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। आने वाले समय में यही ऊर्जा भाजपा को हर चुनाव में विजय दिलाएगी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही।