चंद्रपुर शहर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई फरियादी को चोरी गए आभूषण सौंपे गए
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क
दिनांक:- 8 अगस्त शुक्रवार
चंद्रपुर में घरफोड़ की वारदात कुछ ही घंटों में सुलझी, माननीय न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद फरियादी को चोरी गए आभूषण सौंपे गए
दिनांक 30 अप्रैल 2025 को विभा प्रशांत क्षिरसागर, निवासी भावसार चौक, घुटकाळा वार्ड, चंद्रपुर ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर करीब एक लाख सैंतालीस हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चुरा लिए हैं।
इस गंभीर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चंद्रपुर शहर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को हिरासत में लेकर चोरी गया पूरा माल बरामद करने में सफलता पाई। बरामद आभूषणों में लॉकेट, अंगूठियाँ, टॉप्स और मंगळसूत्र शामिल थे।
पुलिस स्टेशन के मालखाने में जमा यह जब्त माल माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेश के बाद फरियादी विभा क्षिरसागर को सुपुर्द किया गया। कीमती आभूषण वापस मिलने पर फरियादी के चेहरे पर राहत और संतोष की झलक साफ नजर आई।
यह कार्रवाई जिल्हा पोलीस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पोलीस अधीक्षक ईश्वर कातकडे और उपविभागीय पोलीस अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में, शहर पोलीस निरीक्षक निशिकांत रामटेके के नेतृत्व में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक निता भगत व पुलिस कर्मचारी शिवाजी गोरे ने अंजाम दी।
घटना की त्वरित गुत्थी सुलझाने और चोरी गया माल बरामद करने पर नागरिकों ने चंद्रपुर जिल्हा पोलीस दल की सराहना की है।


